दबिस्ताने जमशेदपुर ने मनाया गालिब दिवस

जमशेदपुर : शहर की साहित्यिक संस्था “दबिस्ताने जमशेदपुर” के तत्वाधान में बड़ी धूमधाम से ग़ालिब दिवस मनाया गया. इस ऐतिहासिक अवसर पर गालिब के सम्मान में एक शानदार मुशायरा एचीवर्स इंस्टिट्यूट, जवाहर नगर के सभागार में आयोजित हुआ. इसमें शहर भर के साहित्य प्रेमी तथा शायर सम्मिलित हुए. सभा की अध्यक्षता शायर जमील मज़हर ने की तथा डॉ. हसन इमाम मल्लिक (मैनेजर स्पोर्ट्स, टाटा स्टील जमशेदपुर) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में सफीउल्लाह सफी ने मिर्ज़ा ग़ालिब द्वारा लिखित नात शरीफ पढ़ी, सकलैन मुश्ताक ने सभा में उपस्थित शायरों तथा साहित्य प्रेमियों का स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें : पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह को जिला कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

विभिन्न लोगों ने अपनी रचनाएं सुनाईं

हसरत निज़ामी, सैफ अली सैफ, सरफराज शाद, सफदर हारून, सकलैन मुश्ताक, फरहान खान फरहान, वालीउल्लाह वली, सफीउल्लाह सफी, सद्दाम गनी, शोएब अख्तर, जफर हाश्मी, रिजवान औरंगाबादी, गौहर अजीज, मकसूद अनवर मकसूद तथा जमील मजहर ने अपनी रचनाएं सुनाईं. अंत में मुख्य अतिथि डॉ. इमाम ने अपने विचार प्रस्तुत किए. मुशायरे का संचालन शायर शोएब अख्तर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर इकरामुल गनी ने किया.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time