Deoghar : महाशिवरात्रि पर बैद्यनाथधाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर महादेव से गूंजी देवनगरी

 

देवघर : महाशिवरात्रि पर बैद्यनाथधाम में कामना लिंग के जलाभिषेक को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीन किमी तक लंबी भक्तों की कतार थी। मंगलवार देर रात से ही भक्त जलाभिषेक को कतारबद्ध होने लगे थे। रात में मंदिर में विवाहोत्सव होगा पर महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ के दरबार की छटा ही निराली है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अहले डीसी विशाल सागर ने बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, क्यू कॉम्प्लेक्स, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक के अलावा मंदिर आस-पास के क्षेत्रों का अवलोकन कर विधि-व्यवस्था व देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों व दंडाधिकारियों की टीम को निर्देशित किया गया कि भगदड़ की स्थिति न बने इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।

श्रद्धालु रुटलाइन में कतारबद्ध होकर जलार्पण का इंतजार करते दिखे

साथ ही कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण में उनका सहयोग किया जाए। डीसी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर रात से ही श्रद्धालु रुटलाइन में कतारबद्ध होकर जलार्पण का इंतजार करते दिखे। वहीं जिला प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर पहले से हीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी दुरूस्त कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं आसानी से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सके। वही देवतुल्य श्रद्धालुओं हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं के अलावा सूचना केंद्र, शौचालय व पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दंडाधिकारी व जगह-जगह पर पुलिस के जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक है

महाशिवरात्रि के अवसर पर वीवीआईपी एवं ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर 600 रुपये शुल्क के साथ शीघ्र दर्शनम कूपन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। वही सरकारी पूजा के पश्चात 04:30 मिनट से देवतुल्य श्रद्धालुओं के जलार्पण हेतु बाबा बैद्यनाथ का पट खोला गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित विद्यार्थीएवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान भीड़ को नियंत्रित करने में मुस्तैद दिखे।

इसे भी पढ़ें : Maha Shivratri: महाशिवरात्रि से एक दिन पहले गुजरात के प्राचीन मंदिर से हुई शिवलिंग की चोरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time