गुवा: आर्य भूमि सेवा संस्थान एनजीओ द्वारा आज मनोहरपुर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, अनिल यादव और डॉ. अनिल कुमार ने भाग लिया. साथ ही, दर्जनों स्कूली बच्चों ने भी इस फल वितरण कार्य में सहयोग किया.

मानव सेवा को प्राथमिकता बताते हुए प्रेरणादायक संदेश
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित और असहाय मरीजों की देखभाल करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है. रंजीत यादव ने समाज के उत्थान के लिए क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सालयों का दौरा कर, मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वरीय प्रार्थना के साथ-साथ आर्थिक सहयोग देने की आवश्यकता पर जोर दिया.
इसे भी पढ़ें : Breaking News : सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास दो कारें आपस में टकराई, एक कार पलटी
There is no ads to display, Please add some




















































