Ranchi : आदिवासी हितों की आवाज होंगे संजीव सरदार, JTAC के बनाए गए सदस्य

 

पोटका विधायक संजीव सरदार को झारखंड ट्राइब्स एडवाइजरी काउंसिल में नई जिम्मेदारी, आदिवासी नीतियों में निभाएंगे अहम भूमिका.

रांची : झारखंड सरकार ने झारखंड ट्राइब्स एडवाइजरी काउंसिल  (JTAC) का गठन कर दिया है। इस परिषद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पदेन अध्यक्ष और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा कल्याण विभाग मंत्री चमरा लिंडा को पदेन उपाध्यक्ष बनाया गया है। झारखंड विधानसभा के जनप्रतिनिधियों को इस परिषद में शामिल किया गया है, जिनमें पोटका विधायक संजीव सरदार का नाम प्रमुखता से शामिल है। उन्हें परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है, जिससे राज्य की आदिवासी नीतियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

संजीव सरदार की अहम भूमिका

पोटका विधायक संजीव सरदार झारखंड की राजनीति में आदिवासी हितों के सशक्त पैरोकार माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से राज्य में अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़े मुद्दों को मजबूती मिलेगी। वे लंबे समय से जनजातीय अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए सक्रिय रहे हैं।
झारखंड ट्राइब्स एडवाइजरी काउंसिल का मुख्य उद्देश्य राज्य में अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिए सुझाव देना और नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करना और संजीव सरदार की सक्रियता और अनुभव इस परिषद को और प्रभावी बनाने में मदद करेगा।

परिषद में अन्य विधायक भी शामिल

परिषद में महेशपुर विधानसभा के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन, जामा विधायक और पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला से भाजपा विधायक चंपई सोरेन, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी, खरसावां विधायक दशस्थ गगराई, सुदीप गुड़िया, राम सूर्य मुंडा, राजेश कच्छप, जिगा सुसारन होरो, नमन विक्सल कोनगाड़ी, रामचंद्र सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा जोसाई मार्डी और नारायण उरांव को मनोनीत सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Breaking News : सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास दो कारें आपस में टकराई, एक कार पलटी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पोटका के जिला परिषद सूरज मंडल एवं उनके साथियों पर हमले में भाजपा ने कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की दी चेतावनी

● जब एक जनप्रतिनिधि और परिवार सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: भाजपा जमशेदपुर : पोटका विधानसभा के कोवाली थाना क्षेत्र की टांगरायन पंचायत के कैरासाई…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी-छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, पांच अपराधी गिरफ्तार, 31 मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी एवं छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों के संगठित गिरोह के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time