Jamshedpur: पुलिसकर्मी द्वारा स्कूटी सवारों को थप्पड़ मारे जाने का वीडियो वायरल, क्या पुलिसकर्मी को जनता पर हाथ उठाने का हक है?

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो स्थित आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा दो स्कूटी सवारों को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. घटना में पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं पहनने पर पहले एक युवक को थप्पड़ मारा, और फिर दूसरे स्कूटी सवार को भी जोरदार चांटा जड़ दिया. बुधवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्से की लहर है.

घटना का वायरल वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक पुलिसकर्मी दुकान से बाहर आता है और सामने से गुजर रहे स्कूटी सवारों को रोकता है. पहले युवक को रोका गया, जो अपनी बहन के साथ जा रहा था. पुलिसकर्मी ने उससे वाहन के स्वामित्व और हेलमेट न पहनने का कारण पूछा. युवक ने बताया कि वह पास ही अपने घर जा रहा था और इसलिए हेलमेट पहनना भूल गया. इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया.
इसके बाद पुलिसकर्मी ने एक अन्य स्कूटी सवार को भी रोका और उससे भी हेलमेट न पहनने का कारण पूछा. जैसे ही युवक ने जवाब दिया, पुलिसकर्मी ने उसे इतना जोरदार थप्पड़ मारा कि युवक का मोबाइल सड़क पर गिर पड़ा.

लोगों का गुस्सा और सवाल

इस घटना के बाद जमशेदपुर के नागरिकों में रोष है. सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुलिसकर्मी को यह अधिकार किसने दिया कि वह आम नागरिकों पर हाथ उठाए? लोग मांग कर रहे हैं कि जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए और दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Media Cup: खरकई और सुवर्णरेखा के बीच फाइनल मुकाबला 28 फरवरी को

Spread the love

Related Posts

Gua : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

गुवा  : पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुवासाईं गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं…

Spread the love

Jadugora : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के विसथापित व आश्रितों का मामला पहुंचेगा सीएम दरबार, मार्गदर्शन के बाद ही तय होगी आंदोलन की  रूप रेखा

पांच ग्राम के प्रधानों ने लंबित मुद्दों को लेकर की समीक्षा बैठक की,  झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता बुलाकर मामले की सुलझाने की मांग की जादूगोड़ा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time