टाटानगर स्टेशन आरओबी 29 दिसंबर की सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद

सड़क की मरम्मत के कारण रेल प्रशासन ने उठाया कदम

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन रेल ओवर ब्रिज की जर्जर सड़क की  मरम्मत रेलवे द्वारा की जाएगी. इसके लिए पुल से वाहनों का आवागमन 28 दिसंबर की रात 9 बजे से 29 दिसंबर की सुबह 6 बजे तक बंद रखा जाएगा. पुल के बंद रहने के कारण टाटानगर स्टेशन एवं बागबेड़ा क्षेत्र से आने वाले राहगीर संकटा पेट्रोल पंप के रास्ते बर्मामाइंस की ओर नहीं जा सकेंगे. वहीं बर्मामाइंस से स्टार सिनेमा के रास्ते रेल ओवर ब्रिज होकर टाटानगर स्टेशन, बागबेड़ा एवं जुगसलाई जाने वाले राहगीरों को मार्ग बदलकर आना जाना करना होगा. रेल ओवर ब्रिज की मरम्मत के लिए आवागमन बंद किए जाने के संबंध में रेल प्रशासन की ओर से ट्राफिक डीएसपी को एक पत्र लिखा गया है. रेल प्रशासन के पत्र के आलोक में ट्राफिक पुलिस के द्वारा ओवर ब्रिज के दोनों छोर पर बैरियर लगाने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है. साथ ही संकटा पेट्रेल पंप एवं स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट पर ट्राफिक पुलिस की तैनाती कर दी गई है. रात 9 बजे के बाद से दोनों छोर से किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा.

इसे भी पढ़ें  : नए साल के मद्देनजर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जुबली पार्क में किया पैदल मार्च 

ज्ञात हो कि वर्षो से रेल ओवर ब्रिज सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण छोटी-मोटी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इसी वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित टाटानगर स्टेशन दौरा के पहले आम लोगों में उपरोक्त सड़क की मरम्मत की उम्मीद जगी, लेकिन रेल प्रशासन मौन साध गया. तब से जर्जर सड़क पर लोग आना-जाना करने को विवश हैं.

इसे भी पढ़ें : उलीडीह आदर्शनगर में जदयू नेताओं ने चलाया संपर्क समस्या समाधान अभियान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time