जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के लोकप्रिय विधायक संजीव सरदार की पहल से एक गरीब परिवार को बड़ी राहत मिली है. उन्होंने टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के प्रबंधक से बातचीत कर 1,74,180 रुपये की बकाया राशि माफ करवा दी.
मरीज की हालत और परिवार की वित्तीय स्थिति
पोटका प्रखंड के सोहदा निवासी अंजली हो की तबियत अचानक बिगड़ने पर उनके परिजनों ने उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) जमशेदपुर में भर्ती कराया. उपचार के दौरान उनका अस्पताल बिल 2,01,916 रुपये तक पहुंच गया. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे 27,736 रुपये ही जमा कर पाए थे और 1,74,180 रुपये की बकाया राशि चुकाने में असमर्थ थे. इस कारण अस्पताल ने उन्हें छुट्टी नहीं दी थी.
विधायक संजीव सरदार का हस्तक्षेप
इस संकट की जानकारी मिलने के बाद अंजली के परिजनों ने पोटका के लोकप्रिय विधायक संजीव सरदार से मदद की अपील की. विधायक ने तुरंत इस मुद्दे पर संज्ञान लिया और टीएमएच के प्रबंधक से बातचीत की. इसके परिणामस्वरूप अस्पताल प्रबंधन ने 1,74,180 रुपये का बकाया माफ कर दिया.
बकाया राशि माफ होने के बाद अंजली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. इस मदद के लिए मरीज के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार का दिल से धन्यवाद किया.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : साबुन पाउडर से लदे ट्रक के पलटने से चालक जख्मी
There is no ads to display, Please add some



















































