Potka : तारा पब्लिक इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने उद्योगपति रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

 

पोटका : टाटा के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को तारा पब्लिक इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्रों ने वार्षिक उत्सव के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला । उनके त्याग, बलिदान और देश हित में एक सच्चे देशभक्त की तरह कार्य करने वाले इस उद्योगपति को बच्चों ने सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया । उपस्थित अभिभावकों को उनके जीवन के संबंध में कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी गई । सभी ने उनके योगदान की सराहना की साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस तरह एक सफल उद्योगपति के संबंध में कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों तक उनकी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई इसके लिए उपस्थित लोगों एवं अभिभावकों ने सराहना की। वही विद्यालय के डायरेक्टर पूनम लाल ने कहा कि सफल उद्योगपति के संबंध में बच्चों के बीच जानकारी उपलब्ध कराने का एकमात्र उद्देश्य था कि एक आम आदमी एक इतने बड़े कंपनी के पद में रहते हुए अहंकार शून्य होकर अपने देश सेवा एवं लोगों की सेवा में लगे रहे । ऐसे चरित्र-चित्रण को लोगों तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य था।

इसे भी पढ़ें : Chakulia :साबुन पाउडर से लदे ट्रक के पलटने से चालक जख्मी

Spread the love

Related Posts

Potka: रंभा कॉलेज में टीएलएम प्रदर्शनी, प्रशिक्षुओं ने नवाचार से किया आकर्षित 

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन कॉलेज अध्यक्ष राम बचन ने किया। उन्होंने…

Spread the love

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time