CBSE Exam 2026: नई व्यवस्था के तहत दो बार होगी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा, छात्र अपनी पसंद से चुन सकेंगे विषय – जानिए पूरा प्लान

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 से दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की रूपरेखा का मसौदा जारी किया है. इस बदलाव के तहत, छात्र अपनी पसंद से विषयों का चयन कर दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की सिफारिशों के अनुरूप उठाया गया है.

परीक्षाओं का संचालन और विषयों का चयन

सीबीएसई के चेयरपर्सन राहुल सिंह ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत कुछ विषयों की परीक्षाएं दो से तीन बार आयोजित की जाएंगी. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी पसंद के विषयों में परीक्षा देने का अवसर देना है. इससे परीक्षाओं की अवधि भी कम हो जाएगी और छात्रों को प्रदर्शन सुधारने का एक और मौका मिलेगा.

कक्षा 10 के विषयों में बदलाव नहीं

सीबीएसई की योजना में कक्षा 10 के विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. बोर्ड 45 भाषाओं के साथ 16 शैक्षणिक विषय और 23 कौशल विषयों का विकल्प प्रदान करेगा. छात्र अपनी पसंद के अनुसार दो भाषाएं और तीन वैकल्पिक विषयों का चयन कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, छात्र एक कौशल विषय और एक भाषा भी चुन सकते हैं. इस प्रकार, एक छात्र अधिकतम सात विषयों का चयन कर सकेगा.

बोर्ड परीक्षा की तिथियां

सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 दो चरणों में आयोजित की जाएगी. पहला चरण 17 फरवरी से 6 मार्च तक और दूसरा चरण 5 मई से 20 मई तक आयोजित होगा. छात्रों को उनके द्वारा चुने गए विषय संयोजन के आधार पर परीक्षा की तारीखें दी जाएंगी. हालांकि, कई दिनों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को तारीखों का चयन करने का विकल्प नहीं मिलेगा.
सीबीएसई अध्यक्ष ने हितधारकों और जनता को इस मसौदे पर प्रतिक्रिया भेजने के लिए प्रेरित किया है. 9 मार्च से पहले भेजे गए सुझावों की समीक्षा के बाद, अंतिम नीति प्रकाशित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : World Peace Center: गुरुग्राम में खुलने जा रहा है भारत का पहला विश्व शांति केंद्र, एक मंच पर होंगे बड़े संत, जानिए ऐतिहासिक आयोजन की खास बातें 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : लोवाहातू और कोलमा के छात्रों को अब तक नहीं मिली साइकिल, विधायक अमित महतो ने लिया संज्ञान

मुरी :  राहे प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय लोवाहातू एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलमा के विद्यार्थियों को अब तक सरकारी साइकिल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि प्रखंड…

Spread the love

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time