सैफ अली खान के घर में घुसा शख्स, धारदार हथियार से एक्टर पर किया हमला

दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला होने की घटना ने उनके फैन्स को चिंता में डाल दिया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सात टीमों का गठन किया है. दरअल, गुरुवार तड़के बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के ऊपर धारदार हथियार से हमला हुआ है. कथित तौर पर उनके घर में चोरी की मंशा से आए आरोपी ने सैफ पर चाकू से हमला किया. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. वहीं, अब आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सात टीमों का गठन किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें : East Singhbhum: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में 1665 लाभुकों का चयन, बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

लीलावती अस्पताल में चल रहा इलाज 

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने सैफ के घर में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है. तीनों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. सैफ पर कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स ने चाकू घोंपा, जो उनके मुंबई स्थित घर में घुस आया था. एक्टर का फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक संदिग्ध के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक्टर को “छह बार चाकू घोंपा गया है” जिनमें से “दो जख्म गहरे हैं”. लीलावती अस्पताल के सीईओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा और उन्हें सुबह 3:30 बजे लाया गया.उत्तमानी ने कहा कि सैफ को छह चाकू घोंपे गए हैं जिनमें से दो गहरे हैं यह रीढ़ के पास है। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेटोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका ऑपरेशन कर रही है.

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur: हाथियों के आतंक से परेशान चाकुलिया, सिंहभूम चैम्बर ने की समाधान की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

Spread the love

BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time