झारखंड सरकार कृषक मित्रों की मानदेय लागू करेः आनंद दास
जादूगोड़ा: पोटका प्रखंड के कृषक मित्रों ने गुर्रा नदी तट पर स्थित दबांकी आश्रम में रविवार को वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान कृषक मित्रों ने विगत 15 सालों से बिना मानदेय के काम लिए जाने का सभी ने विरोध जताया. वही झारखंड सरकार से उनकी मांगों पर विचार करने आग्रह किया. मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला कृषक महासंघ के जिला अध्यक्ष आनंद दास ने कहा कि पोटका प्रखंड में 2009 से कृषक मित्र के रूप में 50 से अधिक कृषक अपनी सेवा दे रहे है. मानदेय के बदले में प्रोत्साहन राशि 1000 रुपया दी जाती है, वह भी नियमित नहीं मिलता. आनंद दास ने कहा कि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो कृषक मंत्री नेहा तिर्की से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखेंगे कि सरकार कर्मचारियों की तरह उन्हें भी मानदेय दिया जाए. ताकि बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य खर्चे उठा सके.सम्मेलन में जिला अध्यक्ष आनंद दास,विश्वजीत गोप,संदीप कुमार पंडबंधा, शाको मार्डी,मनिंदर गोप,श्याम सुंदर गोप,अरुण कुमार साव, नंद लाल हेंब्रम, लक्ष्मी सरदार,प्रशांत मंडल,शीतला सरदार, बसंती सरदार,दुलाल सेन ने हिस्सा लिया.
इसे पढ़ेः सुंदरनगर थाना के बाहर रखे गए जब्त वाहनों में लगी आग, तीन दमकल ने आग पर पाया काबू