जमशेदपुर : जमशेदपुर के धातकीडीह में दिन दहाड़े अपराधियों ने मुखी बस्ती निवासी मुन्ना घोष के बेटे शिवम घोष को गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन फानन में उसे इलाज के लिए टीएमएच लेकर गए । जहां उसका इलाज चल रहा है । इधर, घटना के बाद बस्ती वासियों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार शिवम बाल कटाने के लिए धातकीडीह आया था तभी अपराधियों ने उसे गोली मारी ।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्याम भक्तों ने संगम में लगाई डुबकी
There is no ads to display, Please add some



















































