Adityapur: अटल पार्क रखरखाव की नीलामी, राजमणि इंटरप्राइजेज ने 79 लाख की लगाई बोली

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित अटल पार्क के रखरखाव के लिए नीलामी प्रक्रिया में राजमणि इंटरप्राइजेज ने 79 लाख 60 हज़ार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई. इसके बाद, इस कंपनी को अटल पार्क के रखरखाव का कार्य सौंपा गया. यह राशि 79.60 लाख रुपये के साथ 18% जीएसटी होगी, जिसे तीन किस्तों में नगर निगम को जमा करना होगा.

नीलामी में अन्य कंपनियां भी थीं शामिल

नीलामी प्रक्रिया में राजमणि इंटरप्राइजेज के अलावा ओम एंटरप्राइजेज ने 79.55 लाख की बोली लगाई और दूसरी सर्वाधिक बोली प्राप्त की. तीसरे स्थान पर बीएम एंटरप्राइजेज ने 79.15 लाख की बोली लगाई. चौथे नंबर पर सेवा सहयोग फर्म रही, जिन्होंने 73 लाख रुपये की बोली लगाई. इस प्रक्रिया में मआशीर्वाद इलेक्ट्रिकल पहले ही बाहर हो चुका था.

नीलामी के बाद भुगतान और बुकिंग प्रक्रिया

राजमणि इंटरप्राइजेज को तीन दिन के भीतर बोली की पहली किस्त नगर निगम को जमा करनी होगी. साथ ही, अटल पार्क हॉल की बुकिंग के लिए 15 हज़ार रुपये + 18% जीएसटी के साथ जमा करना होगा. 24 घंटे के लिए बुकिंग मान्य रहेगी, जबकि दोनों फ्लोर बुक करने पर 30,000 रुपये + 18% जीएसटी चुकाना होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में JDU कार्यसमिति विस्तार, नए मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

Spread the love

Related Posts

Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

गुवा : बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और…

Spread the love

Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा  के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time