Adityapur: बॉस्को बेसरा बने बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, सांसद जोबा मांझी रही मौजूद

आदित्यपुर: आदित्यपुर के सिद्धू-कान्हू चौक के पास हुई सरायकेला-खरसावाँ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की आम सभा में नई जिला कमिटी की घोषणा की गई, जिसमें बॉस्को बेसरा को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, विशिष्ट अतिथि अंकुर सिंह, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच अर्नेस्ट लकड़ा, और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा उपस्थित रहे.

नए पदाधिकारियों की घोषणा
बैठक में जोबा मांझी ने एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की. बास्को बेसरा को अध्यक्ष, अमित सिंह देव और एपील सामद को उपाध्यक्ष, हिमांशु कुमार सिंह को महासचिव, बलराम पटसानी को सहसचिव, पी वासुदेव राव को कोषाध्यक्ष, और अजीत कुमार सिंह, संतोष महतो, तथा अनिरुद्ध महतो को कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया.

खेल को बढ़ावा देने की अपील
अपने संबोधन में जोबा मांझी ने संगठन के प्रति अपनी खुशी व्यक्त की और क्षेत्र के ऊर्जावान युवाओं से इस खेल से जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि झारखंड को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाना जरूरी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने का प्रयास किया जाना चाहिए.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का ऐलान
विशिष्ट अतिथि अंकुर सिंह ने जानकारी दी कि एसोसिएशन जल्द ही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा. वहीं, अरुणा मिश्रा ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों को बधाई दी और जिला के अधिक से अधिक बच्चों को बॉक्सिंग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

समारोह का समापन
मंच संचालन अजीत सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन हिमांशु कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया. इस अवसर पर भुंडा बेसरा, दुर्गा बेसरा, पूर्व राष्ट्रीय मुक्केबाज सुखलाल सोए, तौकीर खान, सूरज सोए, हरि सिंह शांडिल, कार्तिक महतो, सोना भट्टाचार्य, मंगल मांझी समेत कई लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: Adityapur: युवा संगठन का जियाडा के अतिक्रमण हटाओ अभियान का कड़ा विरोध, कल यहाँ होगी बैठक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Gua : डीएवी गुवा के रोहित गागराई ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा के कक्षा दसवीं ‘बी’ के छात्र रोहित गागराई ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time