Adityapur : ब्राह्मण समाज ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला

आदित्यपुर : कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा निहत्थे और निर्दोष भारतियों पर्यटकों को धर्म पुछकर निर्मम तरीके से हत्या कि गई।  देश में धार्मिक रूप से देश वासियों को बांटकर लड़ाई लगवाने कि जो घृणित काम पाकिस्तान द्वारा किया गया है । उसके विरोध में तथा उन 25 लोग जो निर्मम हत्याकांड के शिकार हुए जिन्हें अपने ही देश कि धरती पर बेरहमी से जान से मार दिया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए एक कैंडल मार्च निकाला गया। सभी के हाथों में मोमबत्ती एवं इस निर्मम हत्याकांड के शिकार हुए आबकारी विभाग के निरक्षक अशिष रंजन मिश्रा कि फोटो लेकर अपना विरोध प्रदर्शन आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर किया गया।

पाकिस्तान को हर हाल में सबक सिखाया जाए

इस विरोध प्रदर्शन के बाद ब्राह्मण समाज के डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि आज हम सभी भारतवासियों को जो दर्द पाकिस्तान ने दिया है। उसे हम सभी भारतवासी कभी नहीं भुला सकते हैं। हम केंद्र सरकार से यह मांग करते हैं कि देश के सभी धर्मों एवं जातियों एवं पार्टी के लोग एक स्वर में सरकार के समर्थन में हैं और सरकार से यह चाहते हैं कि पाकिस्तान को हर हाल में सबक सिखाया जाए।

 एक-एक करोड़ रुपया की मांग

ताकि भविष्य में पाकिस्तान कि सरकार भारत में इस प्रकार कि किसी तरह की आतंकवादी हरकत करने से पहले हजार बार सोचे ऐसा सबक इस बार पाकिस्तान को सिखाया जाए। साथ ही साथ इस आतंकी हमले में बेवजह ही मारे गए लोगों को सरकारी फंड से एक एक करोड़ रुपया की आर्थिक सहायता राशि दी जाए। जिससे मृत परिवारों को इस दुखद धटना से उबरने के लिए कुछ महरम लगाया जा सके । इस कार्यक्रम में रामाशंकर पाण्डेय, बाला शंकर तिवारी,अजय ओझा,सतिश मिश्रा, धर्मेन्द्र तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time