मौके पर दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर पाया काबू
आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के इच्छापुर मैदान के समीप स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास मंगलवार को सूखे पत्तों में आग लग गई. धीरे-धीरे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया. जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ने लगी. आग की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल समेत कई अन्य सामान जलकर खाक हो गया. वहीं आग की लपटों से झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के भवन की दीवार झुलस गई. घठना की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची तथा आग पर काबू पाया.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : नपं कार्यालय के पास झाड़ियों में लगी भीषण आग, पेड़ और पौधे झुलसे
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास खाली भूखंड में सूखे पत्तों को किसी के द्वारा जलाया गया. जिससे सूखे पत्तों पत्तों में लगे आग में विकराल रूप धारण कर लिया. वही मौके पर खड़ी एक बाइक में भी आग लग गई और बाइक धु- धु कर जलने लगा. इसके बाद झारखंड ग्रामीण बैंक के बिल्डिंग में आग प्रवेश कर गई. घटना के बाद अफरा -तफरी मच गई. फौरन झारखंड अग्निशमन दल को सूचित किया गया. मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है. बताया जाता है की बाइक और पास में जिंदल कंपनी के रख पाइपों में आग लगने के चलते यहां आग ने भयावह रूप ले लिया.
इसे भी पढ़ें : Baharagora : बरसोल जंगल में लगी भीषण आग
There is no ads to display, Please add some



















































