Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिला में भ्रमित कर महिलाओं को बनाया जा रहा झामुमो का सदस्य: उदय सिंहदेव

आदित्यपुर :  भाजपा जिला सरायकेला खरसवाँं के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने खरसवां स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की . प्रेस वार्ता  में  उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा जिला में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि झामुमो पार्टी सदस्यता अभियान के नाम पर महिलाओं का भयदोहन कर रही है । झामुमो के लोग महिलाओं को डरा रहे है.  जो भी महिला दस रुपये देकर उनकी पार्टी का सदस्य नहीं बनेगी उसके खाते में महिला सम्मान योजना का पैसा आना बंद हो जायेगा.  भोले-भाले ग्रामीणों के बीच यह भ्रम फैला रहे हैं कि जो भी ग्रामीण झामुमों का सदस्य नहीं बनेगा उसका नाम राशन कार्ड के लिस्ट से काट दिया जायेगा।

झामुमो का काम सिर्फ झूठ के सहारे राजनीति करना 

उदय सिंहदेव ने कहा कि अब झामुमो का काम सिर्फ झूठ के सहारे राजनीति करना रह गया है, झामुमो का चुनावी झूठ जब जनता के बीच उजागर हो रहा हैं तब वह भोले भाले ग्रामीणों, महिलाओ को छलने का प्रपंच कर रही है. उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे लोगो को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख़्त कार्यवाही की मांग की।  प्रेस वार्ता में निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिजय महतो, जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, जिला मंत्री कविता दास, शंभु पति, प्रदीप सिंहदेव, ज्ञानी साहू मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur: स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा, लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time