Adityapur : पत्रकार संजीव मेहता की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती, सहयोग की अपील

 

 

आदित्यपुर : वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता ब्रेन हेमरेज के शिकार हो गए हैं. उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार अगला 24 घंटा बेहद महत्वपूर्ण है उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा तत्काल करीब नब्बे हजार रुपये जमा कराने की बात कही गई. इधर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां की पूरी टीम एक्शन में आ गयी उसके बाद एक आपात बैठक बुलाई जिसमे संरक्षक संतोष कुमार, अध्यक्ष मनमोहन सिंह, महासचिव रमजान अंसारी, उपाध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन प्रधान, विजय कुमार साव, अभय मिश्रा, सुमित सिंह, शशांक शेखर, संजय कुमार सतपथी आदि मौजूद रहे. सभी ने मिलकर क्लब के सदस्यों का आह्वान करते हुए क्राउड फंडिंग के जरिये महज चंद घंटों में पचास हजार रुपये जुटाए और अस्पताल में जमा कराया

पूरा प्रेस क्लब परिवार अपने पदाधिकारी के साथ खड़ा है

अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि दु:ख के इस घड़ी में पूरा प्रेस क्लब परिवार अपने पदाधिकारी के साथ खड़ा है. पैसों की कोई कमी होने नहीं दी जाएगी. जहां तक संभव हो सकेगा उनका इलाज कराया जाएगा. उन्होंने सिविल सोसाइटी, उद्यमी संगठनों एवं पुलिस प्रशासन से भी इसमें सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरायकेला खरसावां जिले के पत्रकारों के साथ जब-जब विपदा आन पड़ी है सिविल सोसाइटी, उद्यमी संगठन एवं पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है. उम्मीद है कि इस बार भी एक पत्रकार के लिए मदद से कोई पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी और हिम्मत से काम लेने की सलाह दी. बता दे कि संजीव कुमार मेहता के परिवार में उनकी पत्नी और एक पुत्र है जो फिलहाल पढ़ाई पूरी कर रोजगार की तलाश में है।

इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ थीम पर कार्यक्रम, प्राचार्य ने दिया धरती माता के संरक्षण का संदेश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time