सरायकेला: थाना क्षेत्र गम्हरिया लाल बिल्डिंग, आदर्शनगर में गुरुवार रात एक विवाहिता के भाई को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को परिजनों द्वारा टीएमएच लाया गया, लेकिन शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटना कैसे हुई
मृतक पुटुस कुमार (34) अपनी बहन रिशू कुमारी से मिलने आदित्यपुर आया था। वह पहले अपने बड़े भाई के ग्रह प्रवेश समारोह में गया था। रात 9 बजे वह अपनी बहन से मिलने उनके घर गया, तभी रिशू के ससुर दशरथ प्रसाद और पुटुस के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद के दौरान दशरथ प्रसाद ने चाकू से पुटुस पर हमला कर दिया।
इलाज और मौत
गंभीर रूप से घायल पुटुस को परिवार ने तुरंत टीएमएच पहुंचाया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ससुर दशरथ प्रसाद को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
मृतक की बहन रिशू कुमारी ने बताया कि पुटुस बिहार के नालंदा से उनकी बहन के कहने पर आदित्यपुर आया था। आपसी विवाद के कारण ही उसके ससुर ने इस घटना को अंजाम दिया।
इसे भी पढ़ें :
Jhargram: CRPF 184 बटालियन में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित




















































