Adityapur : एससी, एसटी, ओबीसी समन्वय समिति ने रैली निकालकर अंबेदकर जयंती मनाई

 

आदित्यपुर : एससी, एसटी, ओबीसी समन्वय समिति के द्वारा आज बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई. इस मौके पर संध्या समय फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर से रैली निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए. रिमझिम वारिश के बीच घोड़ा रथ के साथ निकाली गई यह रैली शेरे – पंजाब सड़क चौक, आकाशवाणी चौक, मार्ग संख्या-32 चौक और मार्ग संख्या-04 चौक होते हुए अंबेडकर चौक पर पहुँच, जहाँ उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली दी.

 

न्याय सभा में तब्दील हो गई रैली

वहाँ पहुँचकर रैली अंबेदकर जयंती सह न्याय सभा में तब्दील हो गई. रथ पर भीम राव अंबेडकर की तस्वीर के साथ बाबा साहेब की शक्ल में सुग्रीव – मुखी भी सवार थे, जो कि अपने हाथों में संविधान की किताब धारण किए हुए थे. इस अवसर पर रिटायर डीएसपी सरयू पासवान, उपेन्द्र रजक, सुजीत कुमार, अंजनी भूषण प्रसाद, डॉ० एस के रत्नाकर, हरिनन्दन रजक, राजेन्द्र राम, योगेन्द्र राम, यदुनन्दन राम, भरत राम, कमलेश राम, बसंत कुमार, खिरोद सरदार, रामाशीष राम, ललित बंदरिया, सेवती मुखी, राजू रजक, बंटी रजक, सुशील मंडल, सुनील राम, राजीव प्रधान, रविशंकर शर्मा, धीरेन्द्र रजक, दुर्गाराम बैठा आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: शशधर आचार्य के खिलाफ छऊ कलाकारों की आपात बैठक – 24 घंटे में माफ़ी नहीं मांगी तो होगा पुतला दहन

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

    बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

    Spread the love

    Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

    पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time