पोटका: होली के मद्देनजर पोटका थाना प्रभारी रवि होनहागा ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ हाता, पोटका सहित अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया. इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि होली को खुशियों के साथ अपने परिवार के साथ मनाएं और इस दौरान प्रशासन आपके साथ है.
शांति और भाईचारे का संदेश
पोटका थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे शांतिपूर्वक ढंग से होली मनाएं और किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी से बचें. इसी तरह कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने भी फ्लैग मार्च किया और लोगों को यह संदेश दिया कि होली आपसी भाईचारे और रंगों का त्यौहार है, जिसे मिलजुल कर मनाना चाहिए.धनंजय कुमार पासवान ने यह भी कहा कि प्रशासन लोगों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है और हर परिस्थिति में आपकी मदद करेगा.
इसे भी पढ़ें : Potka: तितलिग पहाड़ के खनन से पर्यावरण को खतरा, कांग्रेसियों ने किया विरोध