Jamshedpur: बिष्टुपुर में खाऊ गली में प्रशासन ने चलाया दंडा, हटाईं दो दर्जन फुटपाथी दुकानें

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की खाऊ गली में शुक्रवार को प्रशासन ने अचानक कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन फुटपाथी दुकानों को हटाया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

इस अभियान में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जुस्को की टीम शामिल थी। जेएनएसी के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से सड़क पर भीड़ बहुत रहती थी। दुर्गा पूजा के दौरान जाम और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।

खाऊ गली के पास पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। यही कारण है कि प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों को हटाने का निर्णय लिया। अतिक्रमण हटाने के बाद दुर्गा पूजा में अपनी कमाई की उम्मीद लगाए बैठे फुटपाथी दुकानदारों को बड़ा झटका लगा है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, दिलीप अध्यक्ष व पीयूष बने महासचिव

जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष दिलीप काँवटिया ने नए सत्र (2026-27) के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

Spread the love

Baharagora : सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा : एनएच-49 पर गम्हरिया चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक कार और बाइक की टक्कर में कैमी कांटुलिया निवासी चित्रा नायक(58) गंभीर रूप से घायल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time