UCIL में 70 साल बाद बड़ा बदलाव, अब नहीं होगा महीनों का इंतजार – रिटायरमेंट के दिन ही मिलेगा भविष्य निधि चेक

जादूगोड़ा: UCIL में 70 साल बाद एक ऐतिहासिक बदलाव आया है. पहली बार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को उनके रिटायरमेंट के अंतिम दिन ही भविष्य निधि का चेक सौंपा गया. सोमवार 31 मार्च को यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. संतोष कुमार सतपति के कार्यालय में आयोजित समारोह में छह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यह लाभ प्रदान किया गया.

उपमहाप्रबंधक ने सौंपे चेक

समारोह में उपमहाप्रबंधक (कार्मिक) राकेश कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों दिनेश सिंह, मदन सीट समेत छह कर्मियों को भविष्य निधि का चेक सौंपा. यह निर्णय सेवानिवृत्त कर्मियों की शिकायतों के बाद लिया गया, जिसमें वे रिटायरमेंट के बाद महीनों तक अपने भुगतान के लिए संघर्ष करते थे.

वित्त निदेशक ने लिया बड़ा फैसला

हाल ही में यूसिल के वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास ने सेवानिवृत्त कर्मियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना और भुगतान प्रक्रिया में सुधार का आश्वासन दिया. इसके बाद सीएमडी डॉ. सतपति की अध्यक्षता में बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि रिटायरमेंट के दिन ही भविष्य निधि का भुगतान किया जाएगा.

अब बकाया राशि भी समय पर मिलेगी

नई नीति के तहत अर्जित छुट्टी, मार्च महीने की सैलरी समेत अन्य बकाया भुगतान भी एक माह के भीतर पूरा किया जाएगा. इस संबंध में उपमहाप्रबंधक (कार्मिक) राकेश कुमार ने दो दिन पहले ही अधिसूचना जारी कर सभी विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया था.

कर्मचारियों को राहत

इससे पहले सेवानिवृत्त कर्मियों को भविष्य निधि और अन्य बकाया राशि प्राप्त करने में पांच से छह महीने तक का समय लग जाता था, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. इस दौरान कई बार विवाद भी होते थे. अब इस नए बदलाव से कर्मियों को राहत मिलेगी और वे बिना किसी देरी के अपने रिटायरमेंट लाभ प्राप्त कर सकेंगे.

इस ऐतिहासिक फैसले से यूसिल कर्मियों में उत्साह का माहौल है और इसे कर्मचारियों के हित में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: यूसिल कर्मियों ने बनाया Karaoke ग्रुप, शाम ढलते ही कुछ यूँ सजती है सुर-संगीत की महफिल 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time