बजट के बाद सरकार राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव पर निर्णय लेगी – मथुरा प्रसाद महतो

देवघर पहुंचे टुंडी विधायक, बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगाई हाजरी.

देवघर :  झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बुधवार को बाबा बैद्यनाथ के  दर्शन किए. स्थानीय झामुमो नेता सूरज झा ने पूर्व मंत्री के पूजा-अर्चना की पूरी व्यवस्था की. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मथुरा प्रसाद महतो बसंती मंडप में आयोजित शाकंभरी दुर्गा पूजा में शामिल हुए. पूजा अर्चना के बाद पंडित शिवराम झा चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि राज्यवासियों की खुशहाली की कामना के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की है.

इसे भी पढ़ें : वीर शहीद कोका कमार करमाली के 129वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हेमंत सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा करती है – मथुरा प्रसाद महतो

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन में जब से सूरज झा आए हैं, तब से शहर में संगठन काफी मजबूत हुआ है. विधानसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिला. राज्य में दोबारा हेमंत सोरेन सरकार बनने के पीछे महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है. विपक्ष हमेशा से कह रहा था कि मंईयां सम्मान योजना चुनावी मुद्दा है. लेकिन राज्य सरकार ने महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि भेज कर यह साबित कर दिया है कि हेमंत सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा करती है. उन्होंने कहा कि राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए सरकार गंभीर है. राज्य में बजट सत्र के बाद सरकार स्थानीय निकायों के चुनाव पर निर्णय ले सकती है. प्रेसवार्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता सुरेश साह समेत अन्य नेता भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : वीर शहीद कोका कमार करमाली के 129वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time