Deoghar: कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने से पूर्व आजसू सुप्रीमो ने लिया बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद

देवघर: आजसू सुप्रीमो और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने रविवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पूजा अर्चना की. वे गोड्डा में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए देवघर पहुंचे थे.

राज्य की उन्नति के लिए की प्रार्थना

पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि उन्होंने राज्यवासियों की खुशहाली और उन्नति के लिए बाबा बैद्यनाथ से विशेष आशीर्वाद मांगा है. महतो ने इस अवसर पर राज्य सरकार से अपेक्षाएँ भी जताई और कहा कि सरकार को अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट करनी चाहिए.

कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता

सुदेश महतो ने राज्य की कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह सरकार की इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है कि वह राज्य में किस प्रकार की व्यवस्था कायम रखना चाहती है. उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि क्या जन सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में है और इसके लिए सरकार क्या कदम उठा रही है.

गोड्डा के लिए रवाना हुए सुदेश महतो

पूजा अर्चना के बाद, सुदेश महतो गोड्डा के लिए रवाना हो गए, जहां वे कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: मंईयां योजना के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 11 साइबर ठग गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 

मुख्यमंत्री  सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे झाड़ग्राम :  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time