सरायकेला. गम्हरिया व राजनगर प्रखंड के 43 गांव के खेतों तक पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की योजना वर्तमान में महज एक पंचायत तक ही सिमट कर रह गयी है. इससे संबंधित पंचायत के किसानों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है. इस मामले को लेकर जेबीकेएसएस के केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर ने बताया कि मामले को लेकर शीघ्र प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों की समस्या से अवगत करायेंगे. सरदार ने बताया कि योजना का उद्घाटन होने के बाद किसानों में आस जगी थी कि अब पानी के अभाव में कृषि कार्य प्रभावित नहीं होगा, लेकिन विभाग द्वारा 16 अगस्त 2024 को यशपुर पंचायत से शुरू की गयी यह योजना वर्तमान में एक पंचायत तक ही सिमट कर रह गयी है. सरदार ने विभाग से सभी 43 पंचायत को योजना के तहत सिंचाई की सुविधा देने की मांग कि, ताकि क्षेत्र के किसान अपने खेतों में सालभर फसल उगा सके.
इसे भी पढ़ेः तैलिक वैश्य समाज का मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक चंपाई सोरेन
There is no ads to display, Please add some


















































