Bahragora College में एंटी रैगिंग दिवस, छात्रों, शिक्षकों और पुलिस ने साझा किए अनुभव व सुझाव

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा महाविद्यालय में मंगलवार को एंटी रैगिंग दिवस और एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन उत्साह, गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पारस्परिक सम्मान, भाईचारा और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण की भावना को मजबूत करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, लॉ कॉलेज के प्रवक्ता संजीव कुमार बीरउली ने रैगिंग रोकने के लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी और छात्रों को कानून के दायरे व उनके अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रैगिंग न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह मानवीय मूल्यों के खिलाफ एक अपराध है।

 

डॉ. श्रद्धा सुमन ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए सकारात्मक मित्रता और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया। वहीं अभिभावक प्रतिनिधि निरूपम महंती ने बच्चों के भावनात्मक विकास और सुरक्षित माहौल की जरूरत पर बल दिया।

थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने रैगिंग रोकने में पुलिस और कॉलेज प्रशासन की संयुक्त भूमिका को स्पष्ट किया और छात्रों से अपील की कि किसी भी घटना की तुरंत सूचना दें।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व और वर्तमान छात्रों ने भी अपने अनुभव व विचार साझा किए। संचालन विजेता मीनाक्षी तिरु ने आत्मीय अंदाज में किया, जबकि कौशिक महतो द्वारा प्रस्तुत रैगिंग विरोधी वीडियो ने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया। पुराने छात्र अभिजीत बाग और वर्तमान छात्र रुद्रभिषेक मन्ना ने भी अपने विचार रखे।

समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.के. बेहरा ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि कॉलेज को रैगिंग-मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा, “हमारा संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और मानवीय मूल्यों का भी मंदिर है।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिले के 12वीं पास युवाओं के लिए IT में करियर का सुनहरा मौका, यहाँ लगेगा HCL Tech का चयन कैंप

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

    गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

    Spread the love

    Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time