Jamshedpur: आवास योजनाओं में देरी पर DDC सख्त, एक हफ्ते में जियो-टैगिंग पूरा करने के आदेश

जमशेदपुर:  उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने मंगलवार को मुसाबनी प्रखंड के माटिगोड़ा और फॉरेस्ट ब्लॉक ग्राम पंचायत का दौरा कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने पीएम जनमन (PM-JANMAN) के तहत सबर टोला में आवास योजना निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया और अपूर्ण कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक के अंतर्गत चल रही विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अबुआ आवास योजना और पीएम-जनमन सबर आवास के मामलों में उन्होंने पाया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त का भुगतान होने के बावजूद कई आवासों के प्लिंथ, लिंटर और पूर्ण आवास का जियो-टैगिंग कार्य 60 दिनों से अधिक समय से लंबित है। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों ने पहली किस्त मिलने के बाद भी प्लिंथ स्तर तक का कार्य पूरा नहीं किया है, उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता और ग्राम रोजगार सेवकों को लंबित आवासों का टैगिंग और निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए सभी पदाधिकारी-कर्मचारी और पंचायत प्रतिनिधि सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों से भी अपील की कि वे प्रत्येक पात्र लाभुक तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाने में सहयोग दें।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, जिला समन्वयक (आवास), जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ISRO भ्रमण के दूसरे दिन छात्राओं ने देखी दक्षिण भारत की धरोहर

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने आपातकाल की वर्षगांठ पर जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में राजनीतिक और सामाजिक साथियों के साथ मिलकर आपातकाल (इमरजेंसी) की वर्षगांठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time