Deoghar: देवघर DC के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

देवघर:  देवघर जिले में साइबर अपराधियों ने उपायुक्त (डीसी) नमन प्रियेश लकड़ा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। इस अकाउंट के जरिए अपराधियों ने लोगों से पैसे तक की मांग शुरू कर दी।

जैसे ही मामला सामने आया, उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने जिलावासियों को सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध मैसेज या रिक्वेस्ट पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।

डीसी ने कहा कि आज सोशल मीडिया संचार का सबसे सरल और सशक्त माध्यम बन चुका है, लेकिन इसके दुष्परिणाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अपराधी फर्जी अकाउंट बनाकर रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को मैसेज भेजकर ऑनलाइन पैसे मांगते हैं या लिंक के जरिए अकाउंट हैक कर लेते हैं।

डीसी ने स्पष्ट किया कि उनके नाम या फोटो वाले किसी भी संदिग्ध फेसबुक अकाउंट से आए मैसेज, लिंक या रिक्वेस्ट पर विश्वास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत साइबर थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: राज्यपाल के दौरे पर तैनात चौकीदार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत – मुआवजे की मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *