Bank Jobs: बैंक में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 21 जुलाई तक करें आवेदन

रांची:  अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बड़ा अवसर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने साल 2025 के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (IBPS PO/MT) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (IBPS SO) के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

क्या है शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा?
IBPS PO/MT पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) अनिवार्य है. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अर्थात् उसका जन्म 2 जुलाई 1995 के बाद और 1 जुलाई 2005 से पहले हुआ हो.

वहीं IBPS SO पदों के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है. कुछ पदों के लिए चार वर्षीय डिग्री की आवश्यकता है, जबकि अन्य के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा मांगा गया है. सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
IBPS भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850 आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि SC, ST और दिव्यांग (PH) वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹175 शुल्क देना होगा. बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म अस्वीकृत कर दिए जाएंगे.

आवेदन की अंतिम तिथि
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है. इसके बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा. अतः सभी इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले IBPS की वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर संबंधित पद की भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  3. “New Registration” पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करें.
  4. लॉगिन कर आवश्यक दस्तावेज, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें.

शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें.

 

इसे भी पढ़ें : 

defamation case : डॉ. विकास दिव्यकीर्ति न्याय व्यवस्था को लेकर कथित टिप्पणी मामले में राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचे

 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

    गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

    Spread the love

    Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

    पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time