Chandil: आद्रा रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता अभियान व नुक्कड़ नाटक का आयोजन

चांडिल : विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 के अंतर्गत दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आद्रा इकाई द्वारा आद्रा रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक उन्मूलन, स्वच्छता, एवं वृक्षारोपण जैसे विषयों पर कार्य किए गए।

स्टेशन परिसर में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने यात्रियों एवं आमजन को प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों के बारे में जागरूक किया तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया, जिसमें प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, स्वच्छता का महत्व और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को रचनात्मक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया।

यह आयोजन न केवल युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है, बल्कि समाज में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : श्री शनिदेव भक्त मंडली ने आकाश वाणी चौक पर किया शरबत वितरण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time