आदित्यपुर : सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) इस वर्ष छह जगहों पर अपना शरबत वितरण कैंप आयोजित करने का निर्णय ली है . जिसमे से पिछले शुक्रवार यानी 16 मई को अपना पहला कैंप एस टाईप चौक, आदित्यपुर में शुरू की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए छठा शरबत वितरण कैंप आज आकाश वाणी चौक, आदित्यपुर में की गई. शिविर में कुल 1200 लीटर शरबत, एवं 30 किलो कच्चा चना और 15 किलो गुड़ वितरण की गई।
मंडली के कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा
शिविर में शीतल ठंडे शरबत का लुफ्त चलते राहगीरों ने जमकर उठाया और मंडली के कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा भी की।शिविर में मंडली संस्थापक सह संरक्षक के साथ मंडली सचिव उज्जवल घोष मंडली कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ,मंटू सिंह मोदक,देवब्रत सिंह कुशवाह, दुष्यंत प्रधान,गौरांगो धर,आशीष बैनर्जी,राज धीवर,अशोक पांडे,मानिक गोराई,नीतू शर्मा,संगीता प्रधान,अजय राम मास्टर अनिमेष गोराई,अमित कुमार आदि मौजूद रहे। मंडली का अगला शरबत वितरण कैंप 6 जून को थाना मोड़,सुंदरनगर जमशेदपुर में लगेगी। और 61वा रक्तदान शिविर 15 जून को सदर हस्पताल, चाईबासा ,पश्चिमी सिंहभूम में आयोजित होंगी।
इसे भी पढ़ें : Baharagora: कानिमोहुली गांव में छह महीना से सोलर जलमीनार खराब, पेयजल समस्या
There is no ads to display, Please add some


















































