बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बोरागाड़िया पंचायत अंतर्गत कानिमोहुली गांव के लोग पेयजल समस्या का दंश झेल रहे हैं. लगभग छह महीना से सोलर जलमिनर खराब पड़ा हुआ है लोग पानी के लिए यहां वहां भटक रहे हैं. इस गांव में लगभग 35 परिवार निवास करते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जलमिनर खराब होने से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं.
निजी घरों से पानी लाकर अपना प्यास बुझा रहे हैं
पानी के लिए दूसरे टोले तथा निजी घरों से पानी लाकर अपना प्यास बुझा रहे हैं. जलमिनर खराब होने की शिकायत कई बार पंचायत जनप्रतिनिधि किया गया. मगर आज तक इस दिशा में किसी प्रकार का पहला नहीं हुआ है. गर्मी दस्तक देते ही लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. लोगों ने मांग किया कि जल्द से जल्द जलमिनर मरम्मत किया जाए तथा पेयजल समस्या से निजात दिलाया जाए.
इसे भी पढ़ें : Jhargram : जिलाधिकारी सुनील अग्रवाल ने बाघेश्वर शिव मंदिर का किया दौरा
There is no ads to display, Please add some


















































