Gamharia: मानवाधिकार सहायता संघ ने पद्मश्री से सम्मानित नागरिकों को जमीन व पेंशन देने की मांग की

गम्हरिया: मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला-खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड के पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त नागरिकों को आवासीय भूमि व मासिक पेंशन देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में पद्मश्री प्राप्त नागरिकों को पांच डिसमिल जमीन, मासिक पेंशन 25 हजार रुपये और चिकित्सा सुविधा दी जाती है.

मुद्दे को शामिल करने की मांग

उसी के तर्ज पर झारखंड के भी पद्मश्री सम्मानित मुकुंद नायक, महावीर नायक, सिमोन उरांव, छुटनी महतो, अशोक भगत, डॉ रतनलाल, रामचंद्र सिंह आदि को भी दी जाये. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड सरकार को भी इन विशिष्ट नागरिकों के लिए सम्मानजनक नीतियां बनायी जानी चाहिए, ताकि इनकी सेवाओं को उचित मान्यता मिल सके. उन्होंने मांग किया है कि आगामी बजट सत्र में इस मुद्दे को शामिल कर नीति निर्माण किया जाये.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: IPL फाइनल देखने के बाद जमशेदपुर में युवक ने की आत्महत्या

Spread the love
  • Related Posts

    Potka: रंभा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने सीखी मानवाधिकारों की अहमियत

    पोटका:  रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की पहल पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. भूपेश चंद्र के…

    Spread the love

    Bahragora: डॉ. दिनेश षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में मनाया गया मानवाधिकार दिवस

    बहरागोड़ा:  बुधवार को बहरागोड़ा स्थित डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में मानवाधिकार दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. षाड़ंगी द्वारा महापुरुषों के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *