Jamshedpur: राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का किया स्वागत, व्यापारिक सुरक्षा की मांग

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार को  राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले के नये उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनन्दन किया गया,
प्रतिनिधि मंडल के द्वारा शहर की विभिन्न समस्या को लेकर उपायुक्त महोदय को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें ये विभिन्न सास्याओं का समाधान करने की मांग की गई।

ये रही समस्या

1) सुरक्षा को ध्यान रखते हुए ज्वेलर्स को सरलतापूर्वक आर्म्स लाईसेंस मुहैया करायी जाय।
2)सोनार समाज एवं पुलिस प्रशासन के मध्य अविश्वास बना रहता है, इसे दूर करने हेतु केन्द्रीय शांति समिति एवं सद्भावना समिति में सोनार समाज के लोगों को सदस्यता प्रदान किया जाय।
3)बाजार के अंदर मुख्य द्वार के सड़क पर फुटपाथ एवं ठेला आदि के कारण रास्ता पूरा जाम हो जाता है।कभी भी कोई दुर्घटना होने पर आकस्मिक बचाव दल का बाजार में प्रवेश करना मुश्किल होता है।
4)बाजार के मुख्य बिंदु पर हाईमास्ट लाईट एवं कैमरा अधिस्थापित किया जाय।
5)भीड़ के कारण पुलिस मोबाईल का मुवमेंट नहीं हो पाता है, उसे नियमित करने की कृपा की जाय।
6)जमशेदपुर स्थित परसुडीह ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई का हालत काफी दयनीय है, इसलिए कचड़ा फेंकने हेतु जगह-जगह बड़ा डस्टबिन अधिस्थापित एवं नियमित कचड़ा उठाव किया जाय।

ये थे उपस्थित

उपायुक्त ने सोनार समाज के प्रतिनिधि मंडल को आस्वस्त कराया की जिला प्रशासन पूर्व से बेहतर व्यवस्था सोनार समाज को उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करेगी । इस मौके पर राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन,अनमोल वर्मा, किशोर वर्मा,सुजीत वर्मा,शंकर लाल वर्मा,दिलीप वर्मा,जगदीप प्रसाद,उदय वर्मा,धर्म वर्मा,नीरज वर्मा,अनुरोध वर्मा,अशोक वर्मा,अमित सोनी,राज बर्मन,कृष्णा वर्मा सहित काफ़ी संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

    जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

    Spread the love

    Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

    जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time