Deoghar: बसंत पंचमी पर बाबा बैद्यनाथ का तिलकोत्सव, तिलकहरुओं की जुटी भीड़

देवघर: देवघर में बसंत पंचमी को लेकर मिथिलावासी पहुंचने लगे हैं. इस दिन वे बाबा बैद्यनाथ पर रंग-गुलाल अर्पित करेंगे और इसके बाद आपस में होली खेलेंगे. मिथिलावासियों की होली बसंत पंचमी से ही आरंभ होती है. वे बाबा बैद्यनाथ को अपने बहनोई मानते हैं और इसी दिन उनका तिलक करने के लिए देवघर आते हैं. मिथिलांचल के लोग खुद को बाबा बैद्यनाथ का साला मानते हैं और हर साल यहां आकर बाबा का धूमधाम से तिलक करते हैं. इस बार बसंत पंचमी 2 फरवरी को है, और अभी से ही पूरा देवघर तिलकहरुओं से पट चुका है. शहर के क्लब ग्राउंड, पशुपालन विभाग परिसर और आरएल सर्राफ परिसर तिलकहरुओं से भरे हुए हैं. ये लोग खुले आसमान के नीचे अपना डेरा जमाते हैं और बाबा भोलेनाथ का भजन-कीर्तन करते हैं. इन स्थानों पर लगभग एक लाख तिलकहरुओं का जमावड़ा हुआ है.

 

खुली जगह में डेरा डालने की परंपरा

मिथिलावासी सबसे पहले भैरव की विधि-विधानपूर्वक पूजा करते हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि पहले की तुलना में अब स्थिति बदल गई है. पहले वे बिना किसी रुकावट के खुले आसमान के नीचे डेरा डाल सकते थे, लेकिन अब बाउंड्री वॉल के कारण रहने की जगह खोजने में परेशानी होती है. राम छबीला यादव, जो पिछले तीन वर्षों से इस आयोजन में भाग ले रहे हैं, ने बताया कि उनके क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहले ही निकल चुके हैं और 3 फरवरी को बाबा के तिलक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

 

बसंत पंचमी का महोत्सव

बसंत पंचमी की तिथि को लेकर स्थानीय लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. तीर्थपुरोहितों के अनुसार, बसंत पंचमी 2 फरवरी को होगी. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7.09 बजे से प्रारंभ होकर 3 फरवरी की सुबह 9.35 बजे तक रहेगा. इस दिन मां सरस्वती की पूजा भी की जाएगी. वहीं, मिथिलावासी उदया तिथि को मानकर बाबा का 3 फरवरी को तिलक अर्पित करेंगे.

 

प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी

प्रयागराज के महाकुंभ के कारण इस बार बसंत पंचमी पर भीड़ कम होने की संभावना जताई जा रही है. फिर भी प्रशासन ने इस अवसर पर पुख्ता इंतजाम किए हैं. बाबा मंदिर के प्रशासक और डीसी विशाल सागर के निर्देश पर पंडित शिवराम झा चौक से लेकर क्यू कॉम्प्लेक्स, सुविधा केंद्र, नाथबाड़ी आदि स्थानों पर लगी बैरिकेडिंग को दुरुस्त किया जा रहा है. इसके साथ ही, सभी जगहों पर कतार को सुव्यवस्थित करने के लिए स्पाइरल लगाने का निर्देश भी दिया गया है. बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में लगे बिजली और सीसीटीवी के वायर को दुरुस्त करने की व्यवस्था की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: महामंडलेश्वर रोज मौसी से मिला केसरवानी तरुण सभा, श्रद्धालुओं की सहायता में जुटी महामंडलेश्वर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time