जमशेदपुर : बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया, उपायुक्त की अनुपस्थिति में एडीएम ने लोगों की समस्या सुनी. एडीएम ने पूरे मामले को ध्यानपूर्वक सुना और सबसे पहले टैंकर से पानी के लिए जुस्को, तारापुर से बात कर समस्या का समाधान किया, एडीएम ने कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना पर उपायुक्त से बात करेंगे, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यपालक अभियंता सभी को बुलाकर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें : मानगो राजस्थान भवन में श्याम बाबा का जागरण 10 जनवरी को
फिल्टर प्लांट का एडीएम करेंगे निरीक्षण
साथ ही जिन बस्तियों में पाइप लाइन नहीं बिछाया गया है उन बस्तियों में पाइपलाइन बिछाने एवं स्वयं निरीक्षण करने की बात कही. बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का भी एडीएम निरीक्षण करेंगे और यथाशीघ्र कॉलोनी के 1140 घरों को गर्मी से पहले स्वच्छ पेयजल की सप्लाई एवं आधा अधूरे काम को पूरा करने का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ने बीपीएल श्रेणी के 9वीं व 10वीं कक्षा के छात्रों का रिपोर्ट कार्ड रोका
There is no ads to display, Please add some



















































