जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड़ स्थित श्री राजस्थान भवन में नव वर्ष के अवसर पर 10 जनवरी की रात को श्याम बाबा का मासिक एकादशी जागरण (संकीर्त्तन) का आयोजन होने जा रहा है. भक्तों द्धारा बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जायेगा. इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. यह जानकारी धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल मानगो से जुड़े श्याम प्रेमी शंकर लाल अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर संध्या 08.30 बजे से बाबा श्याम की पूजा अर्चना, ज्योत प्रज्जवलित सहित श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ होगा, जो प्रभु इच्छा से देर रात तक चलेगा. इस अवसर पर स्थानीय आमंत्रित भजन गायक क्रमशः रोहित गुलाटी, पंकज अग्रवाल, नेहा कौर एवं लाला जोशी बाबा श्याम के चरणों में भजनों से भक्तों को झूमायेंगें. आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से बाबा के दरबार में हाजरी लगाने का अनुरोध किया हैं.
इसे भी पढ़ें : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ने बीपीएल श्रेणी के 9वीं व 10वीं कक्षा के छात्रों का रिपोर्ट कार्ड रोका
There is no ads to display, Please add some



















































