Baharagora : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत, पति गंभीर

बहरागोड़ा : रविवार शाम को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मटिहाना स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ-49 के सर्विस रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दंपति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए.मिली जानकारी के अनुसार, भंडासोल गांव निवासी श्रीनिवास पांडा (45) अपनी पत्नी सावित्री पांडा (36) के साथ अपने ससुराल पंचरूलिया से अपने घर मोटरसाइकिल सवार होके लौट रहे थे.जैसे ही वे भाई-भाई होटल के सामने पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ओडी 14जी 6343 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े, जिसमें श्रीनिवास पांडा का हाथ टूट गया, जबकि उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोल इंडिया मैराथन में रनजीनियर्स ग्रुप ने लिया हिस्सा

स्थानीय लोगों की तत्परता,जांच में पुलिस जुटी

घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने घायल श्रीनिवास पांडा को एक टेंपो के माध्यम से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद बहरागोड़ा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पीआर एम मेडिकल कॉलेज बरिपदा रेफर कर दिया गया.वहीं सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जप्त कर अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : Graduate College: तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न, विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

छात्रा पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे के बाद श्रीनिवास पांडा की एकलौती बेटी प्रियांशा पांडा पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है. प्रियंका बहरागोड़ा टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट (विज्ञान संकाय) की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं. अपनी मां को खोने के बाद प्रियंका और उनके परिवार पर दुखों का साया मंडरा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Chakuliya : चौठिया में ग्रामीणों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया

 

स्थानीय लोगों में आक्रोश, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा.लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: वनभोज सह मिलन समारोह में जुटे मगदा गौड़ समाज के लोग, एकजुटता का लिया संकल्प


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्म दिन, चाड़दा काली मंंदिर में जला 1000 दीपक 

झाड़ग्राम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को झाड़ग्राम जिले में भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में झाड़ग्राम के…

Spread the love

Jhargram : विवेकानंद मेमोरियल इंस्टीट्यूशन में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन, ICDS एवं POSH एक्ट की दी गई जानकारी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर विवेकानंद मेमोरियल इंस्टीट्यूशन में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों, आंगनबाड़ी (ICDS) कर्मियों तथा स्वयं सहायता समूहों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time