बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव में मंगलवार शाम को एसडीएम सुनील चंद के नेतृत्व में अवैध बालू के खिलाफ एक छापामारी अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने लगभग 26000 सेफ्टी अवैध बालू जब्त किया. यह बालू स्वर्णरेखा नदी के घाट से अवैध रूप से उठाया गया था और इसे मधुआबेड़ा में भंडारण किया गया था. जानकारी के अनुसार, बालू माफिया रात के अंधेरे में हाईवा ट्रकों में लोड कर इसे जमशेदपुर भेज देते थे. इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार को लाखों रुपए के राजस्व की हानि हो रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. छापामारी के दौरान जब्त किए गए बालू के स्रोत और माफियाओं की पहचान करने के लिए अधिकारियों ने अपनी छानबीन तेज कर दी है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Assembly: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने विधानसभा में उठाया टाटा पावर प्रोजेक्ट का मामला
There is no ads to display, Please add some



















































