Bahragora: वाहन जांच के दौरान यात्री बस से मिला गांजा भरा थैला

बहरागोड़ा: शुक्रवार को बड़सोल थाना क्षेत्र के पानीसोल जगन्नाथपुर सड़क पर पुलिस ने एक यात्री बस से गांजा भरा थैला बरामद किया. यह कार्रवाई बड़सोल थाना प्रभारी चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में की गई.

 

गांजा तस्करी की गुप्त सूचना
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बारीपाड़ा से मेदिनीपुर जा रही “काला मां” नामक बस में गांजा तस्करी हो रही है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़सोल थाना के सामने चेक नाका लगाकर बस की जांच शुरू की.

 

बस चालक की संदिग्ध हरकत
जब पुलिस ने बस को रोकने का प्रयास किया, तो बस चालक ने बस को जगन्नाथपुर चौक से पानीसोल लुगाहारा के सड़क पर मोड़ दिया, जबकि बस को राष्ट्रीय उच्च पथ पर चलना था. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पानीसोल जंगल में पहुंचकर बस को पकड़ लिया.

 

गांजे की बरामदगी
पुलिस ने बस की तलाशी लेने पर लगभग आठ किलो गांजा बरामद किया. इस मामले में बस के चालक वरुण महतो, बस का कॉन्टैक्टर जयंत कुमार दास और खलासी धरनी महतो को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है.

 

कंडक्टर का बयान
बस के कंडक्टर जयंत कुमार दास ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि बस के अंदर गांजा लदा हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस की चेकिंग के डर से बस को मोड़ दिया गया था, क्योंकि पिछले महीने उनकी बस को ओवरलोडिंग के कारण आरटीओ ने फाइन किया था.

 

पुलिस की जांच जारी
बड़सोल थाना प्रभारी चंदन कुमार यादव ने पुष्टि की कि मामले की तहकीकात जारी है.

इसे भी पढ़ें: Bahragora: ज्योति सती आश्रम ज्योति पहाड़ी मेला का हुआ शुभारंभ 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस तत्काल…

Spread the love

Gua : बिना परमिट बस संचालन पर गाड़ी मालिक ने उठाई आवाज, परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग

गुवा : बड़ाजामदा क्षेत्र में बिना परमिट बस संचालन को लेकर गाड़ी मालिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गाड़ी मालिक गैरथ कुमार प्रसाद ने परिवहन विभाग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time