बहरागोड़ा: मकर संक्रांति के अवसर पर अंगारीशोल फुटबॉल मैदान में अविवाहित और विवाहित टीमों के बीच एक रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इस मैच में अविवाहित टीम ने तीन गोल से विजय प्राप्त की.
मुख्य अतिथि का सम्बोधन
इस खेल के मुख्य अतिथि के रूप में पुरानापानी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिंदु हांसदा और ग्राम प्रधान किशुन किस्कू उपस्थित थे. विजेता टीम को 15 किलोग्राम लड्डू और उपविजेता टीम को 10 किलोग्राम लड्डू प्रदान किए गए. मुखिया प्रतिनिधि बिंदु हांसदा ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए यह फुटबॉल मैच आयोजित किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि खेल-कूद से शारीरिक विकास होता है.
उपस्थित सदस्य
इस आयोजन में वार्ड सदस्य कुंवर हांसदा, रबिंद्र नाथ हांसदा, रामसाईं हंसदा और कई ग्रामीण उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: Bahragora: KCC Premiere League में डोमजुड़ी टीम बनी विजेता, मिला यह पुरस्कार
There is no ads to display, Please add some




















































