Bahragora: बारिश में नरक समान हो जाती है सड़क की स्थिति, मरम्मत की गुहार

बहरागोड़ा :  गुहियापाल पंचायत अंतर्गत शांकसाई टोला के ग्रामीणों ने बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) केशव भारती को एक ज्ञापन सौंपकर जर्जर सड़क की मरम्मत की गुहार लगाई है. यह ज्ञापन कांग्रेस प्रदेश कमिटी डेलीगेट तापस महापात्र के नेतृत्व में सौंपा गया. ग्रामीणों ने बताया कि शांकसाई टोला की मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है. अब स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि राह चलना भी चुनौती बन गया है.

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और भी भयावह हो जाती है. कीचड़ और जलजमाव से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्कूल जाने वाले बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और किसी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी दूभर हो जाता है.

ग्रामीणों ने मांग की है कि बीडीओ स्वयं स्थल पर आकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण करें और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराएं. ग्रामीणों को अब सरकारी भरोसे पर नहीं, ठोस कार्रवाई की दरकार है.

इस ज्ञापन पर बिरबल राणा, दिलीप कुमार राणा, राहुल राणा, दीपक राणा, अमृत किस्कू, दिलीप किस्कू, आकाश टुडू, सीमा मंडी, पूजा टुडू, विष्णु राणा सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: सर्प दोष से मुक्ति की कामना के साथ पूजी गई मां मनसा देवी

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Gua : गर्मी से राहत के लिए गुवा सेल अस्पताल में ओआरएस सुविधा शुरू, मरीजों ने किया स्वागत

गुवा : बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए गुवा सेल अस्पताल के ओपीडी में मरीजों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time