Bahragora: डॉ. दिनेश षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में मनाया गया मानवाधिकार दिवस

बहरागोड़ा:  बुधवार को बहरागोड़ा स्थित डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में मानवाधिकार दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. षाड़ंगी द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों एवं समाजसेवियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने कहा कि मानवाधिकार किसी सरकार या सत्ता द्वारा दिए गए उपहार नहीं हैं, बल्कि ये हर व्यक्ति को मानव होने के नाते जन्म से प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि ये अधिकार जाति, लिंग, भाषा, धर्म या राष्ट्रीयता से ऊपर हैं और सभी के लिए समान सम्मान, स्वतंत्रता और गरिमा सुनिश्चित करते हैं।

उन्होंने बताया कि मानवाधिकारों में जीवन का अधिकार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, दासता और शोषण से मुक्ति, तथा शिक्षा का अधिकार जैसे बुनियादी और महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं।

डॉ. षाड़ंगी ने संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यूएन ने मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय ढांचा तैयार किया है, जिसके तहत सदस्य देशों की सरकारों पर इन अधिकारों की रक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी तय की गई है।

इस अवसर पर बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार समेत कई वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में इला पाल, वासुदेव करण, जवाहरलाल पैड़ा, हिमांशु करण, नीलेश बेरा, गौरब पाल, रवि बारिक और सानी बाला सहित अन्य गणमान्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *