Bahragora: ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ पदयात्रा, कांग्रेसजनों ने सरकार पर तंज कसते हुए लगाए नारे

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखण्ड ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया. यह पदयात्रा प्रखण्ड अध्यक्ष बिमल बारीक के नेतृत्व में बहरागोड़ा बाजार तक निकाली गई.

पैदल मार्च का आयोजन
पैदल मार्च कांग्रेस कार्यालय से बाजार तक निकाला गया. इस दौरान कांग्रेसजनों ने जोश के साथ नारे लगाए, जैसे “महात्मा गाँधी का ये बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान,” “जय संविधान,” “जय भीम,” “सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहे,” “लालबहादुर शास्त्री अमर रहे,” “जय बापू,” “सुभाष चंद्र बोस,” “जवाहरलाल नेहरू अमर रहे,” “बिरसा मुण्डा अमर रहे,” और “भारत के तमाम शहीद अमर रहे.”

सरकार पर आरोप
कांग्रेसजनों ने सरकार पर तंज कसते हुए नारे लगाए, “संविधान की हत्या करना बंद करो,” “डाॅ भीमराव अंबेडकर का अपमान करना बंद करो,” और “मोदी सरकार हाय हाय” का गगनभेदी नारा लगाया.

जिलाध्यक्ष का संबोधन
पदयात्रा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज भारत में संविधान के ऊपर जोरदार हमला हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों का लगातार अपमान किया जा रहा है, और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आंखों के सामने हो रहा है. यह भारत के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कांग्रेसजनों एवं आम जनता से संविधान के रक्षार्थ आगे आने की अपील की.

पदयात्रा में शामिल लोग
इस पैदल मार्च में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, बहरागोड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष बिमल बारीक, जिला महामंत्री तापस महापात्रा, सनत कुमार भोल, चाकुलिया प्रखण्ड अध्यक्ष समीर दास, जिला पदाधिकारी शमशेर खान, धालभूमगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष सतदल गिरी, ओबीसी विभाग अध्यक्ष दिबेश राज, सन्नी सिंह महामंत्री युवा कांग्रेस, निखिल कुमार, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, निखिल करण, सत्वान बेरा, दीपक दण्डपात, आनंद सेनापति समेत अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए. इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: यातायात विभाग ने बाइक रैली के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 

मुख्यमंत्री  सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे झाड़ग्राम :  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time