Bahragora: “मैत्री” के संस्थापक संदीप शाउ ने जन्मदिन पर बांटे उपहार, कराया भोजन

बहरागोड़ा:  मैत्री संगठन के संस्थापक और समाजसेवी संदीप शाउ ने अपना जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। इस मौके पर उन्होंने बहरागोड़ा के गोपालपुर पंचायत स्थित पड़सिया प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। यहाँ बच्चों को शैक्षणिक सामग्री बांटी और उनके लिए दोपहर का भोजन भी कराया।
मैत्री संगठन के स्वच्छ एवं हरित अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इसके बाद शाउ खड़गपुर (झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा) के अभयनगर आदर्श गुरुकुल अनाथालय पहुँचे। यहाँ उन्होंने बच्चों के बीच चावल, दाल, तेल, बिस्कुट, चॉकलेट और मिठाई जैसी ज़रूरी चीजें वितरित कीं। बच्चों ने भी उनके साथ खुशी के पल साझा किए।

अपने जन्मदिन को सेवा का अवसर बताते हुए संदीप शाउ ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद का मौका होना चाहिए। उनका मानना है कि छोटे-छोटे नेक कदम समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: बैंक ऑफ़ इंडिया में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक पर FIR

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: टाटा स्टील UISL के MD ऋतुराज सिन्हा का आकस्मिक निधन, शहर और टाटा ग्रुप में शोक की लहर

जमशेदपुर:  जमशेदपुर शहर में नागरिक सुविधा में योगदान देने वाली टाटा स्टील की अनुसंगिक इकाई टाटा स्टील युआईएसएल के मैंनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा का रविवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया।…

Spread the love

Jamshedpur: बागबेड़ा में ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ, राजकुमार सिंह ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर:  बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर–4 पर ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। फीता काटकर यह शुभारंभ पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *