Bahragora: बहरागोड़ा की पाथरा-चंद्ररपुर सड़क जर्जर, पैदल चलना भी मुश्किल

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड की दो महत्वपूर्ण पंचायतों, भूतिया और पाथरा, को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाली ने हजारों लोगों के लिए रोज़ाना का सफर मुश्किल बना दिया है। चंद्ररपुर चौक से पाथरा पंचायत भवन तक लगभग पाँच किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे आवागमन करना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।

सड़क की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और नुकीले पत्थर उभर आए हैं। इसका असर सिर्फ वाहन चालकों पर नहीं, बल्कि पैदल चलने वालों पर भी पड़ रहा है। रोज़ाना इसका सामना स्कूली बच्चों, गर्भवती माताओं और बुजुर्गों को करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कई गांवों की मुख्य लाइफलाइन है। सड़क की खराब स्थिति के कारण बच्चे स्कूल पहुँचने में परेशान हो रहे हैं
बुजुर्ग और बीमार लोग इलाज के लिए अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं, आपात स्थिति में वाहन चलाना लगभग असंभव हो गया है.

स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को सड़क की स्थिति से अवगत कराया। लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई, सिर्फ आश्वासन मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी स्तर पर कार्य न होने से उनकी समस्या बढ़ती जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पेरेंट-टीचर मीटिंग के बाद 13 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, मोहल्ले में शोक की लहर

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time