Bahragora: तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

बहरागोड़ा: मंगलवार 1 अप्रैल को पुरानापानी पंचायत अंतर्गत करकट्टा गांव में झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (भूमि संरक्षण विभाग) द्वारा तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया. स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने नारियल फोड़कर इस कार्य की आधारशिला रखी.

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि गांव के लोगों की यह पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है. इस तालाब के जीर्णोद्धार से आसपास के कई गांवों को लाभ मिलेगा. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा.तालाब के पुनर्निर्माण से गांव में जल संग्रहण और सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी. इससे न केवल जल संकट से राहत मिलेगी, बल्कि पशुपालन और कृषि कार्यों में भी सहायता मिलेगी.

कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया पानसोरी हांसदा, उप मुखिया सुकूनतला बास्के, पंचायत सचिव साजन बेरा, बिंदु हांसदा, सुखलाल हांसदा और रॉबिन मुंडा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे.तालाब जीर्णोद्धार की इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और वे सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर बड़े जन आंदोलन की तैयारी में हैं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time