देवघर: देवघर के खिजुरिया स्थित कांवर पथ पर बरनवाल समाज द्वारा लगाए गए मासव्यापी सेवा शिविर का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। पूरे श्रावण मास के दौरान चले इस सेवा शिविर में देश-विदेश से आए करीब साढ़े चार लाख कांवरियों को नि:शुल्क सेवा दी गई।
शिविर में आए भक्तों को बरनवाल समाज के सदस्यों ने पेयजल, नींबू-पानी, चाय, फलाहार और रहने की व्यवस्था मुफ्त में उपलब्ध कराई। गर्मी, भीड़ और लंबी पदयात्रा से थके श्रद्धालुओं के लिए यह शिविर राहत की छांव साबित हुआ।
शिविर के सफल संचालन में पंकज कुमार बरनवाल की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ सेवा दी। “यह सेवा किसी प्रचार के लिए नहीं, बल्कि भक्ति और मानवता के लिए थी,” उन्होंने कहा।
बरनवाल समाज सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय है। इस शिविर में युवाओं से लेकर वरिष्ठों तक ने भागीदारी निभाई। आयोजन का उद्घाटन बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ था।
इसे भी पढ़ें : Bihar : बिहार सरकार का रक्षा बंधन पर महिलाओं को तोहफा, दो दिन बस सेवा पूरी तरह मुफ्त
There is no ads to display, Please add some


















































