Bahragora: पशु ऋण योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एजेंटों पर रकम हड़पने का आरोप

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत अंतर्गत बांकदह गांव में पशु ऋण योजना को लेकर कथित धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी द्विजेन राउत ने दो एजेंटों पर ऋण की पूरी राशि हड़प लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एजेंटों ने ऋण दिलाने के नाम पर फॉर्म भरवाया, उनके घर के पशुओं की तस्वीरें लीं और फिर बैंक से ऋण की पूरी रकम निकाल ली, लेकिन पीड़ित को एक रुपया भी नहीं दिया गया।

आरोपियों में गुड़ाबन्दा निवासी विजोलिया हिमांशु बेरा और मनोहर सिंह के नाम सामने आए हैं। पीड़ित का कहना है कि एजेंटों ने भरोसा दिलाया था कि पशु ऋण स्वीकृत होते ही राशि उन्हें दी जाएगी, लेकिन रकम निकलने के बाद दोनों एजेंट गायब हो गए।

बुधवार को पीड़ित द्विजेन राउत ने बहरागोड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपायुक्त के नाम एक लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले एजेंटों ने उन्हें झांसे में लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कराईं और पशुओं को दिखाकर बैंक से पूरी राशि निकाल ली। इसके बावजूद अब तक उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है।

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पीड़ित ने अपनी शिकायत सीपीआई(एम) के पार्टी कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सीपीआई(एम) के राज्य सदस्य स्वपन कुमार महतो और अंचल सचिव चित्त रंजन महतो पीड़ित को लेकर सीधे प्रखंड कार्यालय पहुंचे।

नेताओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की गहन जांच कराने और दोषी एजेंटों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पशु ऋण जैसी योजनाओं में इस तरह की धोखाधड़ी होती रही, तो आम ग्रामीणों का सरकारी योजनाओं से भरोसा उठ जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मइयां सम्मान योजना के लंबित आवेदनों और पोर्टल बंद होने पर पंचायत सदस्यों ने की वार्ता

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *